नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, कार में बारी-बारी की दरिंदगी; रोति-बिलखती पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Mar, 2026 05:03 PM

a minor was gang raped brutalized in turn in a car the weeping victim

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि परिजनों के साथ मेला देखने गई लड़की का अपहरण किया गया। आरोपी कार में बिठाकर ले गए और जंगल में बारी-बारी दरिंदगी की। इसके बाद...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि परिजनों के साथ मेला देखने गई लड़की का अपहरण किया गया। आरोपी कार में बिठाकर ले गए और जंगल में बारी-बारी दरिंदगी की। इसके बाद लड़की को बदहाल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यूपी के बुलंदशहर में से सामने आई है। जहां गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। बताया कि उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया गया है। दरअसल, बेटी अपने माता-पिता के साथ बुधवार को पड़ोस के गांव में मेला देखने गई थी। आरोप है कि दो युवकों ने उसके मुंह पर हाथ रखकर खींच लिया। आरोपी लड़की को कार में जबरन बिठाकर ले गए। किसी सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी दरिंदगी की। पीड़िता ने बताया कि वहां एक दूसरी गाड़ी में भी दो अन्य लड़को मौजूद थे। उन्होंने भी दुष्कर्म का प्रयास किया।

इसके बाद आरोपी उसे बदहाल अवस्था में मेले में छोड़कर चले गए। इधर, परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद लड़की बेहोशी की हालत में मिली। पीड़िता ने घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।    

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!