9वीं कक्षा की छात्रा बनी मां, अस्पताल में बच्ची को दिया जन्म; परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Feb, 2026 05:16 PM

9th grade student becomes mother

रूद्रप्रयागः उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में से बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कक्षा 9 की छात्रा मां बनी है। नाबालिग ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रूद्रप्रयाग में एक 16 साल की लड़की गर्भवती मिली। दरअसल, लड़की के पेट में अचानक दर्द उठा था। तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां मेडिकल जांच में नाबालिग गर्भवती पाई गई। मामले की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। जबकि लड़की की गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया कि पीड़िता कक्षा 9 की छात्रा है। उसके गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को भी नहीं थी।

बताया गया कि नाबालिग ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया गया। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। हालांकि लड़की ने आरोपी का नाम उजागर नहीं किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं, य़ह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!