उत्तराखंड में टीचर से दुष्कर्म की कोशिश, टैक्सी चालक पर गंभीर आरोप; पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Mar, 2026 05:29 PM

attempted rape of teacher in uttarakhand serious allegations against

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक टीचर से दुष्कर्म की कोशिश की गई। दिल्ली से नैनीताल घूमने आई युवती ने 600 रूपए में टैक्सी बुक करवाई थी। आरोप है कि टैक्सी चालक की नीयत बिड़ग गई। उसने युवती के साथ हैवानियत...

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक टीचर से दुष्कर्म की कोशिश की गई। दिल्ली से नैनीताल घूमने आई युवती ने 600 रूपए में टैक्सी बुक करवाई थी। आरोप है कि टैक्सी चालक की नीयत बिड़ग गई। उसने युवती के साथ हैवानियत करने का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह उसके चंगुल से भागकर जंगल में पहुंच गई।

पीड़िता ने बताया कि उसने जंगल के अंधेरे में पूरी रात बिताई। वह सड़क के नीचे बने कलमठ पर छिपकर बैठी रही और सुबह होने का इंतजार करती रही। सुबह होने पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक सिंह बोरा को नैनीताल पाइनस भवाली रोड से गिरफ्तार किया गया। घटना में इस्तेमाल टैक्सी भी बरामद की गई। दीपक हल्द्वानी थाना मुखानी फतेहपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ एक मामला पहले भी दर्ज़ है। घटना के बाद युवती डरी-सहमी हुई है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!