Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Mar, 2026 10:32 AM

ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि फाइनेंस कर्मी ने होटल में ले जाकर महिला से दरिंदगी की। बताया गया कि वह किस्त लेने घर में आता था।...
ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि फाइनेंस कर्मी ने होटल में ले जाकर महिला से दरिंदगी की। बताया गया कि वह किस्त लेने घर में आता था। इसी बीच महिला को बहला फुसलाकर साथ ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर के रंपुरा में से सामने आई है। जहां निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक फाइनेंस कंपनी से लोन लिया है। इसके चलते कंपनी का एक फाइनेंस कर्मी घर पर किस्त लेने आता था। तीन माह से वह लगातार किस्त दे रहा था। आरोप है कि फरवरी 2 को उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। इस दौरान फाइनेंस कर्मी उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया।
आरोप है कि होटल में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि इसके बाद से पत्नी गुमसुम रहने लगी। उधर, फाइनेंस कर्मी भी नहीं आया और उसने फोन भी नहीं उठाया। पत्नी से सख्ती से पूछने पर पति को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।