युवती से दुष्कर्म ! चार साल तक शारीरिक संबंध बनाए, पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Mar, 2026 01:33 PM

a young woman was raped she had physical relations with him for four

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसी देकर चार साल तक शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन, अब शादी से साफ इंकार किया। इसी बीच युवती को आरोपी...

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसी देकर चार साल तक शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन, अब शादी से साफ इंकार किया। इसी बीच युवती को आरोपी युवक की शादी की भनक लग गई। तो शादी के दिन ही पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर के बाजार चौकी क्षेत्र का है। जहां एक युवती ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि आदर्श कॉलोनी निवासी रोहित कुमार से करीब चार साल पहले उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी। युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि चार साल तक शारीरिक संबंध बनाए गए। लेकिन, बाद में शादी से मुकर गया। प्रेमिका का आरोप है कि युवक ने उसे धोखा दिया है और अब दूसरी युवती से शादी कर रहा है।
 
बताया गया कि पीड़िता ने सोमवार को रोहित के घर के बाहर टैंट लगा देखा। रिश्तेदारों से पूछताछ में पता चला कि रोहित कुमार की शादी है। घर में मेंहदी समारोह चल रहा था। मामले की जानकारी पर युवती को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। देर रात युवक को थाने में बुलाया गया।

इधर, दुल्हा बना युवक हाथों पर लगी मेंहदी के साथ थानें में पहुंचा। पुलिस ने काफी समय तक पूछताछ की। मंगलवार को शादी होने के चलते पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। इसके बाद युवक ने दूसरी औरत से शादी की है। शादी के दिन ही दूल्हे पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!