अल्मोड़ा बस दुर्घटनाः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अमित शाह ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं, घायलों के शीघ्र स्वस्थ हेतु की कामना

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Nov, 2024 03:41 PM

almora bus accident president draupadi murmu and amit shah

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भयानक सड़क हादसे को लेकर देश भर में शोक की लहर चल रही है। इसी बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह ने इस दुखद घटना पर संवेदनाएं व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने इस हादसे के दौरान घायलों के शीघ्र...

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भयानक सड़क हादसे को लेकर देश भर में शोक की लहर चल रही है। इसी बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह ने इस दुखद घटना पर संवेदनाएं व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने इस हादसे के दौरान घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अल्मोड़ा में हुए बस हादसे को लेकर कहा कि "अल्मोड़ा, उत्तराखंड में एक सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।" वहीं, इस दुखद घटना के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, "उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुई बस दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में अपना जीवन गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

बता दें कि इस दौरान हादसे में 36 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गए। वहीं, इन घायलों के बेहतर इलाज के लिए प्रशासनिक और मेडिकल टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!