Uttarkashi News... CM धामी ने 22वें राज्य स्तरीय यमुना घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास मेले में लिया भाग

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Nov, 2024 03:29 PM

uttarkashi news  cm dhami participated in the 22nd state level

उत्तरकाशी:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 22वें राज्य स्तरीय यमुना घाटी खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में भाग लिया। इसी के साथ ही सीएम धामी ने सभी को इगास एवं बूढ़ी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि "देवभूमि की समृद्ध...

उत्तरकाशी:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 22वें राज्य स्तरीय यमुना घाटी खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में भाग लिया। इसी के साथ ही सीएम धामी ने सभी को इगास एवं बूढ़ी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि "देवभूमि की समृद्ध परंपराएं और लोक पर्व हमारी विशिष्ट पहचान हैं। इन्हें संरक्षित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।"

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 22वें राज्य स्तरीय यमुना घाटी क्रीड़ा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज यानी 12 नवंबर को उत्तरकाशी में यमुना घाटी खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिसमें अनेक प्रकार के सांस्कृतिक एवं खेल कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्रों में आयोजित किए जाते हैं। धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार ऐसे आयोजनों को हमेशा बढ़ावा देती है। वहीं, इन आयोजनों के द्वारा सरकार युवा और उदीयमान खिलाड़ियों को नए अवसर प्रदान कर रही है।

उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की प्राप्त हुई मेजबानी
वहीं, इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी प्राप्त हुई है। सीएम ने कहा कि पूरे देश के खिलाड़ी हमारे उत्तराखंड में आएंगे। इसी के साथ ही कहा कि यह हमारे लिए भी बहुत बड़ा अवसर है कि राज्य खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। धामी ने कहा कि निश्चित रूप से प्रदेश के युवाओं में खेल के प्रति नया उत्साह आएगा। साथ ही प्रदेश के कौने-कौने से कई प्रतिभाएं उभर कर सामने आएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!