ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 2 लोगों की मौत, अन्य की तलाश जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Oct, 2026 10:18 AM

taxi falls into a gorge on the rishikesh badrinath highway two dead

टैक्सी चंडीगढ़ से चमोली की ओर जा रही थी। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। इसी दौरान पाली पुलिया के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत...

टिहरी: उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह पाली पुलिया के समीप एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टैक्सी चंडीगढ़ से चमोली की ओर जा रही थी। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। इसी दौरान पाली पुलिया के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 

देवप्रयाग कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कांत ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। खाई की गहराई और दुर्गम परिस्थितियों के बीच बचाव दल घटनास्थल पर अभियान चला रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। समाचार लिखे जाने तक बचाव अभियान जारी था। दुर्घटना के कारणों और वाहन में सवार सभी लोगों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!