उत्तराखंड से मानसून की विदाई के संकेत, बदलेगा मौसम का मिजाज

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Oct, 2026 04:34 PM

signs of monsoon withdrawal from uttarakhand

मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरे की संभावना के बीच आने वाले दिनों में मौसम का मिला-जुला असर बना रह सकता है।

चमोली/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मानसून की विदाई का समय करीब आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। सामान्यत: उत्तराखंड से मानसून की विदाई 25 से 30 सितंबर के बीच हो जाती है। ऐसे में अब प्रदेश में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। इसके साथ ही मौसम का मिजाज भी बदलने की संभावना है। 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीएस तोमर ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद प्रदेश में करीब तीन दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, पांच और छह अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 

वहीं, मैदानी जिलों विशेषकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह के समय कोहरा छाने के आसार हैं। इससे सुबह के समय द्दश्यता प्रभावित हो सकती है। मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरे की संभावना के बीच आने वाले दिनों में मौसम का मिला-जुला असर बना रह सकता है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!