उत्तराखंड में मौसम फिर लेगा करवट, 2 दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना; विभाग ने दी जानकारी

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Oct, 2026 05:42 PM

rain and snowfall likely over the next two days in uttarakhand

राज्य के मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ.सी.एस. तोमर ने मंगलवार को बताया कि आगामी 15 अक्तूबर को गढ़वाल और 16 को कुमाऊं के कुछ जनपद में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 15 और 16 अक्तूबर को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम में होने वाले इस बदलाव का असर प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। 

राज्य के मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ.सी.एस. तोमर ने मंगलवार को बताया कि आगामी 15 अक्तूबर को गढ़वाल और 16 को कुमाऊं के कुछ जनपद में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि 14 और 15 अक्तूबर को देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार समेत मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि, 16 अक्तूबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में भी बारिश देखने को मिल सकती है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ठंडा होने के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 

तोमर ने बताया कि 14 अक्तूबर को 3,800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बफर्बारी हो सकती है और 15 और 16 अक्तूबर को 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बफर्बारी होने की संभावना है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!