पौड़ी में तेंदुए के हमले में 48 वर्षीय महिला की मौत, गांव में दहशत का माहौल

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Oct, 2026 06:13 PM

48 year old woman dies in leopard attack in pauri

पौड़ी की एसडीओ आयशा बिष्ट ने संवाददाताओं को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित रेंजर और वन विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि वन विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में शुक्रवार को तेंदुए के हमले में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर पौड़ी-श्रीनगर मोटरमार्ग पर खंडाह के समीप तरुली गांव में शाम को हुई। उन्होंने बताया कि बीना देवी जंगल में घास लेने गई थीं और इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि देवी के साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। हालांकि, तब तक देवी की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर भय बना हुआ है। 

कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद वन विभाग की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची। उन्होंने वन विभाग से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। पौड़ी की एसडीओ आयशा बिष्ट ने संवाददाताओं को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित रेंजर और वन विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि वन विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंच चुकी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!