Edited By Ramanjot, Updated: 03 Oct, 2026 10:16 AM

शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत 25 सितंबर को मसीत स्थित धर्मकांटे पर मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई थी। वार्ड नंबर 11, गदरपुर निवासी वादी जुम्मा की तहरीर पर थाना गदरपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 309(6), 351(3)...
रूद्रपुर: उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर पुलिस ने गदरपुर थाना क्षेत्र में मसीत स्थित धर्मकांटे पर हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना के मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना गदरपुर पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम को यह सफलता मिली।
शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत 25 सितंबर को मसीत स्थित धर्मकांटे पर मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई थी। वार्ड नंबर 11, गदरपुर निवासी वादी जुम्मा की तहरीर पर थाना गदरपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 309(6), 351(3) और 3(5) के तहत जस रंधावा आदि के खिलाफ दर्ज की गई। घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना गदरपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सुरागरसी-पतारसी, तकनीकी साक्ष्यों और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुरुवार को दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें निवासी जुगराज सिंह उफर् जग्गा (30) निवासी मोहनपुर नंबर-1, थाना दिनेशपुर, ऊधमसिंह नगर और आदेश ठाकुर (25) निवासी वार्ड नंबर-7, महावीर ट्रेडर्स वाली गली, थाना गदरपुर, ऊधमसिंह नगर, मूल निवासी ग्राम गड़िया रंगीन, थाना दातागंज, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश शामिल है।
दोनों को बीएनएस की धारा 109(1), 351(3) और 3(5) में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में शेष आरोपियों की भूमिका की जांच और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि जुगराज सिंह उफर् जग्गा का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर उत्तराखंड के कोतवाली गदरपुर, थाना दिनेशपुर, कोतवाली रुद्रपुर, कोतवाली सितारगंज और थाना पंतनगर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कोतवाली मोहम्मदी (जिला खीरी) में हत्या के प्रयास, अपहरण, आर्म्स एक्ट, लूट, धमकी आदि के मामले दर्ज हैं।