37 माह जेल में रहने के बाद भी नहीं सुधरा, रिहा होते ही कर दिया ऐसा कांड...जानकर रह जाएंगे दंग

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Oct, 2026 02:19 PM

stole a motorcycle immediately after being released from jail

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को कोटद्वार निवासी मनीष नेगी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

पौड़ी: उत्तराखंड में पौडी के कोटद्वार में 37 माह जेल में बिताने के बाद एक माह पूर्व रिहा हुए आरोपी ने कथित तौर पर फिर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को 24 घंटे के भीतर आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को कोटद्वार निवासी मनीष नेगी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू की। 

पुलिस की प्रभावी चेकिंग और त्वरित कार्रवाई के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी सागर चौहान पुत्र हरेंद्र सिंह, निवासी सिम्बलचौड़, कोटद्वार को मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पूर्व में एनडीपीएस एक्ट और चेक बाउंस से संबंधित मामलों में जेल जा चुका है। वह करीब 37 माह जेल में रहने के बाद लगभग एक माह पूर्व ही रिहा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कारर्वाई शुरू कर दी है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!