नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Sep, 2026 11:17 AM

32 kg of cannabis seized in uttarakhand three smugglers arrested

पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजे को छोटे-छोटे पैकेट बनाकर कपड़ों के ट्रॉली बैग और कट्टे में छिपाकर ले जा रहे थे।

हरिद्वार: उत्तराखंड में ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने बुधवार को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 32 किलो 106 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजे को छोटे-छोटे पैकेट बनाकर कपड़ों के ट्रॉली बैग और कट्टे में छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने श्रीयंत्र पुल से बैरागी कैंप की ओर पैदल आ रहे तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली, जिसमें गांजे की खेप बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजा करीब एक-एक किलो के पैकेटों में टेप से लपेटकर रखा गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिपेश निवासी बैरागी कैंप कनखल, रणजीत लाकड़ा निवासी कनखल और आदित्य राय निवासी लोहाघाट, चम्पावत के रूप में हुई है। 

तलाशी में दिपेश के कब्जे से 11 किलो 35 ग्राम, रणजीत से 14 किलो 32 ग्राम और आदित्य से सात किलो 32 ग्राम गांजा बरामद हुआ। तीनों के खिलाफ कनखल कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब गांजे की खेप कहां से लाई गई और इसे कहां खपाने की योजना थी, इसकी जानकारी जुटा रही है। कारर्वाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में की गई। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!