काशीपुर में 22 वर्षीय युवती की ह/त्या का पर्दाफाश, पिता और 2 बेटियां गिरफ्तार, अवैध तमंचा-कारतूस बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Sep, 2026 10:12 AM

murder of 22 year old woman in kashipur solved father and two daughters arreste

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत 10 सितंबर को काशीपुर के महुआखेड़ागंज में युवती मेहविश की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतका के परिजन फईम हुसैन की तहरीर पर 11 सितंबर को कोतवाली आईटीआई में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 और 61(2) के तहत मुकदमा...

काशीपुर: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में काशीपुर के महुआखेड़ागंज में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत 10 सितंबर को काशीपुर के महुआखेड़ागंज में युवती मेहविश की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतका के परिजन फईम हुसैन की तहरीर पर 11 सितंबर को कोतवाली आईटीआई में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश देती रही। शनिवार को को आईटीआई पुलिस टीम चौकी पैगा क्षेत्र में आरोपियों की तलाश में कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अलीगंज रोड से पीपल गांव जाने वाले रास्ते पर राधास्वामी सत्संग के पास घेराबंदी कर साजिद, सबीना और फिजा को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें- पटना से भागलपुर तक गंगा उफान पर: दीघा और गांधी घाट पर रेड अलर्ट, पुनपुन के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी साजिद से पता चला कि घटना के दौरान साजिद की छोटी बेटी और मेहविश के बीच छीनाझपटी हुई। इसी दौरान साजिद की छोटी बेटी से गोली चल गई, जो मेहविश को लगी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद साजिद और उसकी पुत्री फिजा ने मौके पर फर्श पर पड़े खून के धब्बों को मिटाने का प्रयास किया। पुलिस का आरोप है कि साजिद ने मृतका के शव को अपने घर से हटाकर उसके घर पहुंचाया, ताकि घटनास्थल को बदला जा सके। इसके बाद तीनों आरोपी फरार होने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में साजिद ने पुलिस को बताया कि उसके पास मौजूद 12 बोर का तमंचा उसने करीब छह माह पहले महुआखेड़ा निवासी जमील से लिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में साजिद (50), सबीना (18) और फिजा (20) शामिल हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!