ज्योतिर्मठ में भालू का तांडव: गाय को बचाने गए एक ही परिवार के 4 लोगों पर किया हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Oct, 2026 11:49 AM

bear terror in jyotirmath four members of the same family attacked

​​​​​​​स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने भालू को पकड़ने के लिए तत्काल कारर्वाई करने और आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम...

चमोली: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती चिंता का विषय बनी हुई हैं। ताजा मामला चमोली जिले के ज्योतिर्मठ नगर के सिंहधार वार्ड से सामने आया है, जहां मंगलवार तड़के एक भालू ने एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब तीन बजे भालू परिवार की गोशाला में घुस गया और वहां मौजूद गाय पर हमला कर दिया। गाय को बचाने के लिए परिवार के सदस्य आगे आए तो भालू ने उन पर भी हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद सिंहधार वार्ड और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। 

यह भी पढ़ें- डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने भालू को पकड़ने के लिए तत्काल कारर्वाई करने और आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवरों के आबादी के नजदीक पहुंचने से लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!