5,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया आर्थोपेडिक सर्जन, विकलांगता प्रमाणपत्र के एवज में मांगी थी घूस

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Sep, 2026 10:19 AM

district hospital doctor caught accepting a bribe of 5 000

शिकायत की जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद सतर्कता विभाग ने जाल बिछाया और चिकित्सक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सतर्कता विभाग ने मंगलवार को एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक को पांच हजार रुपए की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों के मुताबिक, रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर ठाकुर को एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग में शिकायत की थी कि डॉ. ठाकुर विकलांगता प्रमाणपत्र बनवाने के एवज में 5,000 रुपए की रिश्वत मांग रहा है। 

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत की जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद सतर्कता विभाग ने जाल बिछाया और चिकित्सक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!