Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Mar, 2026 12:37 PM

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में बहादराबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हुई है। शव फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र...
हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में बहादराबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हुई है। शव फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना थाना क्षेत्र के गांव बेगमपुर के पास हुई है। जहां स्थित नाला पटरी के जंगल में पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना मंगलवार दोपहर की बताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। मृतक की पहचान पंकज सिंह (22) निवासी लखीमपुर खीरी, हाल निवासी बेगमपुर बहादराबाद के रूप में हुई।
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।