Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Mar, 2026 03:11 PM

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुलिस हिरासत में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। बताया गया कि मृतक सीजेएम कोर्ट में पकड़ा गया था। मंगलवार को अचानक तबीयत खराब हुई। तो अस्पताल पहुंचाया। जहां...
हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुलिस हिरासत में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। बताया गया कि मृतक सीजेएम कोर्ट में पकड़ा गया था। मंगलवार को अचानक तबीयत खराब हुई। तो अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हार्ट-अटैक की आशंका जताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हरिद्वार में से सामने आई है। जहां मंगलवार को एक कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूत्रों की मानें तो मृतक 'पेशेवर जमानती' था। फर्जी तरीके से जमानत दिलाने का काम कर रहे थे। इसी आरोप में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हिरासत में लिया था।
मामले में अन्य तीन ओर लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी बीच एक आरोपी निवासी हरिद्वार नरेश की मौत हुई है। हार्ट-अटैक की आशंका जताई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा।