Uttarakhand News: आईआईटी छात्र का शव बरामद किया... सात दिन से था लापता, लाश देखकर परिजनों में मची चीख-पुकार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Feb, 2026 02:02 PM

uttarakhand news iit student s body recovered missing for seven days

हरिद्वार/देहरादूनः उत्तराखंड के रुड़की शहर में नगर निगम गंगा घाट पर पानी की तेज धार में बीते 11 फरवरी को बहे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के छात्र के शव को मंगलवार को मोहम्मदपुर झाल नामक स्थान से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के डीप डाइवर्स ने सात दिन...

हरिद्वार/देहरादूनः उत्तराखंड के रुड़की शहर में नगर निगम गंगा घाट पर पानी की तेज धार में बीते 11 फरवरी को बहे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के छात्र के शव को मंगलवार को मोहम्मदपुर झाल नामक स्थान से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के डीप डाइवर्स ने सात दिन की मशक्कत के बाद खोज निकाला। मृतक उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद का निवासी था।

एसडीआरएफ के कमांडेंट आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने बताया कि छात्र के डूबने की सूचना मिलते ही बचाव टीमों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद आज उसका शव मिला। उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ द्वारा आधुनिक उपकरणों जैसे सोनार सिस्टम, अंडरवाटर ड्रोन तथा डीप डाइविंग तकनीक का प्रयोग करते हुए नदी के संभावित क्षेत्रों, गहराई एवं तेज प्रवाह वाले हिस्सों में लगातार खोजबीन की गई।

उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त आशीष शुक्ला (29) पुत्र विरेन्द्र शुक्ला निवासी कंचनपुर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रूप में कर ली गई है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अब जिला पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!