Uttarakhand: गुलदार के आतंक से सहमा ये इलाका ! घर के आंगन से कुत्ते को उठा ले गया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Feb, 2026 01:47 PM

uttarakhand leopard terrorizes this area a leopard carried away a dog

ऋषिकेशः उत्तराखंड में ऋषिकेशः के छिद्दरवाला ग्राम पंचायत में गुलदार का आतंक एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों से गुलदार की आबादी वाले इलाकों में बढ़ती आवाजाही ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लोग भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन...

ऋषिकेशः उत्तराखंड में ऋषिकेशः के छिद्दरवाला ग्राम पंचायत में गुलदार का आतंक एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों से गुलदार की आबादी वाले इलाकों में बढ़ती आवाजाही ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लोग भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। रविवार देर रात गुलदार ने एक घर के आंगन से कुत्ते को उठा लिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि गुलदार अचानक आंगन में आता है और कुत्ते को अपने जबड़े में दबोचकर ले जाता है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार अब घनी आबादी के बीच खुलेआम घूम रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ गया है। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। सोमवार को ग्राम प्रधान गोकुल रमोला ने वन विभाग से तत्काल कारर्वाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावी अभियान चलाया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, निगरानी मजबूत करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की अपील की है। गुलदार की लगातार बढ़ती गतिविधियों से पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!