उत्तराखंड में UP Police पर हमला ! पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, आरोपी को छुड़ाने आए थे...

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Feb, 2026 12:27 PM

up police attacked in uttarakhand police vehicle hit

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देने का एक सनसनीखेज मामला मामला सामने आया है। जहां उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक वांछित आरोपी को छुड़ाने के लिए उसके पुत्र और साथियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया।...

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देने का एक सनसनीखेज मामला मामला सामने आया है। जहां उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक वांछित आरोपी को छुड़ाने के लिए उसके पुत्र और साथियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया। हमले में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मियों को चोटें आने की पुष्टि हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात मुजफ्फरनगर जिले के थाना छपार में तैनात उप निरीक्षक अनुराग सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी संजय पुत्र राजपाल को ज्वालापुर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर न्यायालय ले जा रहे थे। इसी दौरान भूमानंद अस्पताल के समीप आरोपी के पुत्र ईशान्त ने अपने सहयोगियों के साथ वाहनों से पुलिस वाहन का पीछा करते हुए उसे टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए गुरुवार तड़के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। इस हमले को सरकारी कार्य में बाधा और पुलिस पर जानलेवा हमले के रूप में लेते हुए गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इशांत पुत्र संजय, शिवम मलिक पुत्र अनुज मलिक,अमन पुत्र गजेंद्र निवासी,सुभाष नगर, कोतवाली ज्वालापुर के रूप में हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!