Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Apr, 2026 08:57 AM

देहरादूनः मौसम केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़, टिहरी में चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि तथा 40 से 50...
देहरादूनः मौसम केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़, टिहरी में चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किलोमीटर घंटा से अधिक झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जनपदों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में लगभग मौसम खराब देखने को मिलेगा। देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत सात जिलों में ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। जबकि 3300 मीटर से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहीं-कहीं 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के द्दष्टिगत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून द्वारा संबंधित जनपदों को सावधानी बरतने हेतु पत्र जारी किया गया है।
पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि मौसम की स्थिति को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को प्रतिकूल मौसम के दौरान प्रतिबंधित व नियंत्रित रखा जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन को नियंत्रित करते हुए प्रत्येक स्तर पर सतकर्ता बनाए रखी जाए तथा किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थानीय कारर्वाई के साथ सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए।
विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के द्दष्टिगत आवश्यक सावधानी बरती जाए, असामान्य मौसम एवं भारी वर्षा की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को नियंत्रित किया जाए । तथा नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों के अवरोधों को हटाकर जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखी जाए। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने आम जनमानस से मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लेने, सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।