Edited By Khushi, Updated: 08 Apr, 2026 01:00 PM

Haridwar News: उत्तराखंड में हरिद्वार जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कोतवाली कनखल पुलिस ने देर रात इस अभियान को चलाते हुए 31 अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है।

"इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे"
पुलिस टीमों ने क्षेत्र में गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और शराब के नशे में माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। अभियान के दौरान पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील की और कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
"जो भी व्यक्ति सार्वजनिक व्यवस्था भंग करेगा, उसके खिलाफ..."
साथ ही सख्त लहजे में चेतावनी दी गई कि जो भी व्यक्ति सार्वजनिक व्यवस्था भंग करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली कनखल पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।