Edited By Khushi, Updated: 15 Apr, 2026 12:03 PM

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बीते मंगलवार को 'सीजेरियन आपरेशन' के जरिए एक बेटे को जन्म दिया जिसके बाद नवजात शिशु के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पिथौरागढ़ जिले में जरूरतमंद बच्चों की देखभाल करने वाली राज्य सरकार की संस्था बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एलएस खाती ने बताया कि गर्भवती लड़की प्रसव पीड़ा से बेहाल थी और ऐसे में उनकी संस्था ने उसके अभिभावक के रूप में जिम्मेदारी ठाते हुए चिकित्सकों को उसका आपरेशन करने के लिए जरूरी अनुमति पत्र पर दस्तखत किए। खाती ने बताया कि नवजात शिशु के पिता के खिलाफ मुनस्यारी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 87 तथा 5/6 और यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिशु का पिता बताया जा रहा युवक पुणे में काम करता है।
नाबालिग लड़की ने समिति को जानकारी दी है कि जब वह बहुत छोटी थी, तभी उसके माता-पिता अलग हो गए थे, पिछले साल वह उस युवक के संपर्क में आई और उसके साथ पुणे चली गई जहां वह गर्भवती हो गयी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल से छुटटी के बाद लड़की और उसके नवजात शिशु को 'स्पेशल एडॉप्शन' एजेंसी में रखा जाएगा और उसकी तब तक देखभाल की जाएगी जब तक कि उसकी उम्र 18 साल की नहीं होती।