केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, LBS अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Nov, 2024 10:15 AM

union home minister amit shah will visit uttarakhand today

देहरादूनः आज यानी 28 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक़ दिवसीय उत्तराखंड दौरा है। वहीं, गृहमंत्री के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। बता दें कि केंद्रीय...

देहरादूनः आज यानी 28 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक़ दिवसीय उत्तराखंड दौरा है। वहीं, गृहमंत्री के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री के उत्तराखंड दौरे को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

आज यानी बृहस्पतिवार की सुबह 11.30 बजे गृहमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत करेंगे। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एलबीएस अकादमी के 99 फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे। वहीं, इस कार्यक्रम के पश्चात अमित शाह करीब शाम 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर राज्य के सीएम धामी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, "देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रभावशाली प्रशासक, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन.!"

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!