उत्तराखंड में बाघ का आतंक ! घास लेने जा रहे व्यक्ति को निवाला बनाया, क्षत-विक्षप्त शव मिला; मची दहशत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Apr, 2026 10:25 AM

tiger terror in uttarakhand man harvesting grass is mauled

अल्मोड़ाः उत्तराखंड में अल्मोड़ा के विकासखंड सल्ट के तडम (बेलम) गांव निवासी 60 वर्षीय खीम सिंह को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ट्रेंकुलाइजिंग गन, पिंजरा, ड्रोन आदि उपकरण सहित मौके पर पहुंची, टीम ने मौके पर पहुंचकर...

 

अल्मोड़ाः उत्तराखंड में अल्मोड़ा के विकासखंड सल्ट के तडम (बेलम) गांव निवासी 60 वर्षीय खीम सिंह को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ट्रेंकुलाइजिंग गन, पिंजरा, ड्रोन आदि उपकरण सहित मौके पर पहुंची, टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षत-विक्षप्त शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है।

बुजुर्ग खीम सिंह रोजाना लकड़ी, घास आदि लेने जंगल जाते थे। मंगलवार को भी रोजाना की तरह सुबह करीब 7 बजे लकड़ी लेने घर से थोड़ी ही दूरी पर जंगल की ओर निकल गए थे, लेकिन रोज की तरह वापस नहीं आए। पत्नि मुन्नी देवी को चिंता हुई तो गांव वालों से कहकर खोजबीन शुरू कर दी। घर से थोड़ी ही दूरी पर एक ग्रामीण को खून के धब्बे दिखाई देने से किसी अनहोनी का शक गहराते ही खीम सिंह की गहन तलाशी शुरू कर दी, और थोड़ी दूरी पर ही खीम सिंह का क्षत-विक्षप्त हालत में शव बरामद हो गया।

ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई, मोहान रेंज के रेंजर गंगा शरण अपनी टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। दूसरी तरफ सूचना मिलते ही जिला प्रशासन से एसडीएम रिंकु बिष्ट और तहसीलदार आबिद अली भी टीम के साथ रवाना हो गए।

वहीं, मामले में गंगा शरण, वन क्षेत्राधिकारी मोहान रेंज ने बताया कि शव को रेसक्यू कर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। पिंजरा लगाने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही वन कर्मियों की टीम द्वारा गश्त कर हमलावर को रेसक्यू करने की कोशिश कर रही है। ग्रामीणों को अकेले जंगल में ना जाने और अंधेरे में घर से बाहर ना निकलने के साथ-साथ सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!