कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर मची चीख-पुकार, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Feb, 2026 10:33 AM

there was a commotion on the kotdwar dugadda highway and the

कोटद्वारः उत्तराखंड के कोटद्वार में सोमवार शाम को भीषण हादसा हुआ है। जहां दुगड्डा हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को टक्कर मार दी। घटना में 8 साल के मासूम की मौत हुई है। बताया गया कि दुगड्डा के समीप पार्क में खेलने गया था। घर लौटते वक्त हाईवे...

कोटद्वारः उत्तराखंड के कोटद्वार में सोमवार शाम को भीषण हादसा हुआ है। जहां दुगड्डा हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को टक्कर मार दी। घटना में 8 साल के मासूम की मौत हुई है। बताया गया कि दुगड्डा के समीप पार्क में खेलने गया था। घर लौटते वक्त हाईवे पार करने लगा था। तभी गैस सिंलेडर से भरे ट्रक की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर हुई है। जहां सोमवार देर शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। मासूम पार्क में खेलकर घर वापिस लौट रहा था। दुगड्डा हाईवे पार कर रहा था। इस दौरान कोटद्वार की ओर से आ रहे ट्रक ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।  

पुलिस ने बताया कि दुगड्डा निवासी रविकांत गिरि का पुत्र अभिनंदन (8) की सड़क हादसे में मौत हुई है। वह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा-2 का छात्र था। मृतक के पिता यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। जबकि बच्चा यहां दुगड्डा में दादा-दादी के साथ रह रहा था। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!