उत्तराखंड में अगले 48 घंटें भारी ! इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, मौसम विभाग ने की बड़ी चेतावनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Feb, 2026 04:14 PM

the next 48 hours will be heavy in uttarakhand rain and snow are expected in th

देहरादूनः उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम के समय अधिक ठंड महसूस हो रही है। जबकि दोपहर को तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। राज्य में 17 फरवरी को मौसम की...

देहरादूनः उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम के समय अधिक ठंड महसूस हो रही है। जबकि दोपहर को तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। राज्य में 17 फरवरी को मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इन पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है।    

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में कल यानी 16 फरवरी को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश-बर्फबारी देखने को नहीं मिल सकती है। पहाड़ों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। लेकिन, बारिश-बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है। जिसकी वजह से तापमान में इजाफा हो सकता हैं।

वहीं, शनिवार को पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक आसमान साफ है। राज्य के कई जनपदों में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में दिन में धूप खिली रही जिससे हल्की गर्मी का एहसास हुआ। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में भी धूप देखने को मिली। जिस वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!