Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Feb, 2026 12:11 PM

देहरादून: उत्तराखंड में 27 और 28 फरवरी को मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। वहीं, आज यानी बुधवार और कल गुरूवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। शुक्रवार से...
देहरादून: उत्तराखंड में 27 और 28 फरवरी को मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। वहीं, आज यानी बुधवार और कल गुरूवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। शुक्रवार से मौसम करवट बदलेगा। जिससे लोगों का ठंड का एहसास होगा।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 और 28 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। जबकि 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी। इन जनपदों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, 25 और 26 फरवरी को सभी 13 जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी नहीं किया है। इसके बाद आगामी 1 और 2 मार्च को भी उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।