23, 24, 25, 26, 27 और 28 फरवरी तक मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका !

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Feb, 2026 01:37 PM

the meteorological department has made a big prediction for february 23 24 25

देहरादूनः उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इन पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है।

देहरादूनः उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इन पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 फरवरी को पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। जिसका असर खासतौर पर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में देखने को मिलेगा। इन सभी पांच जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बादल छाए रहने के साथ ठंड में भी इजाफा हो सकता है।

मौसम विभाग के निदेशक ने कहा कि यही स्थिति 27 और 28 मार्च को बन रही है, इन पांच जिलों में जहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है तो वहीं 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फ देखने को मिल सकती है। वहीं, 25 और 26 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!