Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Mar, 2026 11:48 AM

देहरादूनः उत्तराखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी हुई। जबकि मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान ने तबाही मचाई। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है। आज यानी मंगलवार को राज्य के पहाड़ी जिलों...
देहरादूनः उत्तराखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी हुई। जबकि मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान ने तबाही मचाई। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है। आज यानी मंगलवार को राज्य के पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बारिश की आशंका जताई गई है। इन जनपदों में तेज गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और तूफान का अलर्ट है। जबकि 3300 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 17 मार्च को राज्य के पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम लगभग शुष्क रहने का अनुमान है। कल यानी 18 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत सभी 13 जिलों में बारिश की संभावना है। जबकि 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का अनुमान है।
इस दौरान कई जनपदों में तेज गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 मीटर की गति से तूफान आने के आसार है। ऐसे में लोगों को अलर्ट रहना होगा। इसके बाद 19, 20, 21 और 22 मार्च तक मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जबकि मैदानों में बारिश की आशंका जताई गई।