उत्तराखंड में 5, 6, 7, 8 और 9 फरवरी तक मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की आशंका; ठंड से गिरेगा पारा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Feb, 2026 10:06 AM

the meteorological department has issued a significant forecast for february 6

देहरादूनः उत्तराखंड में कल से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 फरवरी को राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। प्रदेशभर में...

देहरादूनः उत्तराखंड में कल से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 फरवरी को राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग ने 6 फरवरी से 9 फरवरी तक मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश-बर्फबारी की आशंका है। 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है। जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में पहाड़ों में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। जिसका सीधा असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं, आज यानी 5 फरवरी को राज्य का मौसम लगभग शुष्क रहेगा। राजधानी देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी घने कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अधिक ऊंचे पहाड़ी जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!