उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार

Edited By Ramkesh, Updated: 18 Apr, 2026 08:03 PM

uttarakhand police arrest bangladeshi citizen living illegally in india in major

उत्तराखंड पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज बनवाकर अवैध रूप से भारत में रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी । पुलिस ने यहां बताया कि बांग्लादेश के फरीदपुर के निवासी सनीउर रहमान उर्फ सत्यसाधू (39) को...

पौड़ी: उत्तराखंड पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज बनवाकर अवैध रूप से भारत में रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी । पुलिस ने यहां बताया कि बांग्लादेश के फरीदपुर के निवासी सनीउर रहमान उर्फ सत्यसाधू (39) को शुक्रवार को पौड़ी जिले के लक्ष्मणझूला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जहां वह घूमने के लिए आया था। सत्यसाधु फिलहाल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सत्यनिष्ठ आर्य बनकर रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध लोगों के सत्यापन के लिए राज्य पुलिस के "ऑपरेशन प्रहार" के दौरान लक्ष्मणझूला क्षेत्र में जांच की जा रही थी और इसी दौरान सत्यसाधु को रोककर जब पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा दी गयी जानकारी विरोधाभासी एवं संदेहास्पद प्रतीत हुई। इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना वास्तविक नाम और राष्ट्रीयता उजागर की। 

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान सत्यसाधु ने खुलासा किया कि 2016 से वह बिना वैध वीजा के भारत में अवैध रूप से रह रहा था और अपनी वास्तविक पहचान छुपाने के लिए उसने भारत में सत्यनिष्ठ आर्य के नाम से आधार कार्ड भी बनवा रखा था। पुलिस ने बताया कि सत्यसाधु के कब्जे में एक बांग्लादेशी पासपोर्ट (जिसकी वैधता वर्ष 2018 में समाप्त हो चुकी थी। 

भारतीय पते पर बना आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन और एक टैबलेट भी बरामद हुआ । पूछताछ में उसने बताया कि भारत आने के बाद वह पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गाजियाबाद एवं अन्य स्थानों पर रहा और गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही लक्ष्मणझूला घूमने आया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता की संबंधित धाराओं तथा आप्रवास व विदेशियों विषयक अधिनियम, 2025 की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!