Uttarakhand Rain Alert: सावधान, आज होगी तबाही वाली बारिश! कई जिलों में बारिश का अलर्ट...चलेंगी तेज हवाओं

Edited By Pooja Gill, Updated: 09 Apr, 2026 10:10 AM

uttarakhand rain alert beware devastating rain is expected today rain

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से मौसम ठंडा हो गया है और तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। ठंड बढ़ने के कारण लोगों ने फिर...

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से मौसम ठंडा हो गया है और तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। ठंड बढ़ने के कारण लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। सुबह के समय बारिश की वजह से लोगों को दफ्तर और बाजार जाने में भी परेशानी हुई। कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।   

कई इलाकों में बर्फ गिरने की भी संभावना 
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने के आसार हैं। अन्य पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना 
मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। पहाड़ी क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है कि कहीं-कहीं तेज हवाएं (30 से 40 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बादल बन सकते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!