शर्मनाक ! नाबालिग डांसर से दुष्कर्म, मुर्गा खिलाने के बहाने ले गया... आर्केस्ट्रा मालिक ने दो लोगों को सौंपा, चीखती रही पीड़िता

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Feb, 2026 12:38 PM

shameful a minor dancer was raped taken away on the pretext of feeding her

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही शर्मनाक मामला सामने आ रहा है। जहां एक नाबालिग डांसर के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि आर्केस्ट्रा मालिक मुर्गा खिलाने के बहाने साथ ले गया था। यहां नाबालिग को जबरन शराब पिलाई। इसके बाद लड़की को दो अन्य लोगों...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही शर्मनाक मामला सामने आ रहा है। जहां एक नाबालिग डांसर के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि आर्केस्ट्रा मालिक मुर्गा खिलाने के बहाने साथ ले गया था। यहां नाबालिग को जबरन शराब पिलाई। इसके बाद लड़की को दो अन्य लोगों को सौंप दिया गया। दोनों उसे बाइक से जंगल में लेकर गए। झाड़ियों के बीच पहले एक कर्मी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया, जबकि दूसरे ने भी चेष्टा की। पीड़िता के करीबी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना यूपी की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में हुई है। लड़की पेशेवर डांसर है। वह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए यह काम करती है। इसी लिहाज से 15 रोज पूर्व भोजपुर आई थी। वह करनामेपुर बाजार में एक आर्केस्ट्रा पार्टी में डांसर का काम करती थी। यहां किराए के कमरे में रह रही थी। इसी बीच शनिवार को एक कार्यक्रम के बाद कमरे में लौट रही थी। तभी आर्केस्ट्रा मालिक ने उसे मुर्गा खिलाने की बात कही। मालिक उसे अपने कमरे की छत पर ले गया। जहां लड़की के जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद दो कर्मियों को उसे सौंप दिया गया।

आरोप है कि दोनों कर्मी लड़की को बाइक से जबरन उठा ले गए। जंगल में ले जाकर झाड़ियों के बीच एक कर्मी ने दुष्कर्म किया गया, जबकि दूसरे ने भी चेष्टा की। पीड़िता के करीबी की तहरीर पर पुलिस ने आर्केस्ट्रा पार्टी संचालक लक्ष्मण यादव, अशोक यादव आर्केस्ट्रा का डीजे ऑपरेटर और जीतेंद्र कुमार यादव पिकअप चालक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग की मेडिकल जांच कराई गई है। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!