Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Oct, 2025 12:20 PM

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दून अस्पताल के बाहर युवक को गोली मारी है। दो पक्षों में विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। गंभीर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दून अस्पताल के बाहर हुई है। जहां 18 अक्टूबर की देर रात अस्पताल के बाहर चाय पीने आए युवक पर बदमाशों ने गोली चला दी। मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में युवक गंभीर घायल हुआ है। उसे दून अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
सूत्रों से पता चला कि दो पक्षों में विवाद के चलते बदमाशों ने युवक को गोली मारी है। घायल युवक की पहचान दिशांत सिंह राणा पुत्र बलवंत सिंह राणा निवासी हौसला जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है।