केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी, श्रद्धालुओं से मौसम पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा करने का आग्रह

Edited By Nitika, Updated: 15 May, 2023 09:25 AM

rain and snowfall in kedarnath

केदारनाथ धाम में रविवार को बारिश और ताजा बर्फबारी होने के मद्देनजर पुलिस ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही यात्रा करने का अनुरोध किया है।

 

रुद्रप्रयागः केदारनाथ धाम में रविवार को बारिश और ताजा बर्फबारी होने के मद्देनजर पुलिस ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही यात्रा करने का अनुरोध किया है। पुलिस ने श्रद्धालुओं को अपने साथ छाता, गरम कपड़े, बरसाती तथा जरूरी दवाइयां लेकर चलने की सलाह दी है।

रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने केदारनाथ से अपना एक वीडियो क्लिप जारी किया है, जिसमें हिमालयी धाम में बर्फबारी होती दिख रही है। वीडियो में भदाणे ने केदारनाथ आ रहे श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी के आधार पर ही अपनी यात्रा करें और अपने साथ गरम कपड़े, बरसाती, छाता, जरूरी दवाइयां साथ लेकर चलें।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मौसम विभाग ने सोमवार को भी मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। पिछले महीने के आखिरी सप्ताह में केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुले थे और तब से ही दोनों धामों में अक्सर बारिश और बर्फबारी हो रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!