स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस को आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक-युवतियां; गिरफ्तार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Jun, 2025 11:59 AM

prostitution was going on under the guise of a spa centre

रुड़कीः थाना कलियर एवं एएचटीयू (AHTU) की संयुक्त पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। जिसमें रूड़की के रामनगर चौक पर स्थित स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। इसमें शामिल चार महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार...

रुड़कीः थाना कलियर एवं एएचटीयू (AHTU) की संयुक्त पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। जिसमें रूड़की के रामनगर चौक पर स्थित स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। इसमें शामिल चार महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।  

दरअसल, मानव तस्कर विरोधी सेल (AHTU) ने गंगनहर कोतवाली पुलिस के साथ रामनगर चौक पर स्थित स्पा सेंटर में छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस को वहां से नकदी, आपत्तिजनक मैगजीन और अन्य सामग्री भी मिली। उन्हें जब्त कर लिया गया। जबकि स्पा सेंटर का चालक वहां नहीं मिला। पुलिस ने चार महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।  

पुलिस पूछताछ में पता चला कि यहां युवतियों से देह व्यापार का धंधा करवाया जाता है। बताया गया कि देह व्यापार का संचालक प्रति ग्राहक 1200-1500 रूपए लेता था। जिन में से युवती को 500 रूपए दिए जाते थे। इतना ही नहीं कई बार युवतियों को होटल में भी देह व्यापार के लिए भेजा जाता था।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि सेंटर संचालक गुरमीत निवासी सहारनपुर समेत सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने देह व्यापार के धंधे में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि संचालक की तलाशी अभी जारी है।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!