चमोली में भारी बारिश के चलते मोटर ट्रॉली बही, जिले के बाकी हिस्सों से टूटा गांव का संपर्क

Edited By Nitika, Updated: 21 Jul, 2024 12:59 PM

motor trolley swept away due to heavy rain

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली इलाके में रात भर हुई भारी बारिश में एक मोटर ट्रॉली बह गई, जिससे एक गांव का संपर्क जिले के बाकी हिस्सों से कट गया।

 

गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली इलाके में रात भर हुई भारी बारिश में एक मोटर ट्रॉली बह गई, जिससे एक गांव का संपर्क जिले के बाकी हिस्सों से कट गया। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने यह जानकारी दी।

केंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात हुई भारी बारिश में डुंगरी-रतगांव मार्ग पर धादरबगड़ के पास मोटर ट्रॉली बह गई। मोटर ट्रॉली घुरड़-घुमती गांव को जिले के बाकी हिस्सों से जोड़ती थी। गांव में करीब 75 लोग रहते हैं और वहां जाने के लिए किसी को भी छह किलोमीटर अतिरिक्त पैदल चलना पड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!