उत्तराखंड में मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की आशंका; अलर्ट जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Jan, 2026 12:10 PM

the meteorological department has issued a major forecast for uttarakhand

देहरादूनः उत्तराखंड में आज यानी शनिवार को मौसम बदल सकता है। दरअसल, राज्य में लंबे समय से सूखी ठंड पड़ रही है। मैदानी जिलों में घने कोहरे ने परेशान किया है। तो वहीं पहाड़ों में पाला से ठंड बढ़ी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। आज...

देहरादूनः उत्तराखंड में आज यानी शनिवार को मौसम बदल सकता है। दरअसल, राज्य में लंबे समय से सूखी ठंड पड़ रही है। मैदानी जिलों में घने कोहरे ने परेशान किया है। तो वहीं पहाड़ों में पाला से ठंड बढ़ी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। साथ ही कई जनपदों में कहीं-कहीं घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
 
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 17 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी के आसार है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी, देहरादून जैसे मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई गई है।

उत्तराखंड के प्रमुख शहरों के तापमान
शहर               अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान
देहरादून                   22.1                   5.6
पंतनगर                    19                      2.2
मुक्तेश्वर                    20.3                   5.1
नई टिहरी                 19.2                   5.8

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!