उत्तराखंड में भयानक हादसाः महिला की दर्दनाक मौत ! पूरे गांव में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Jan, 2026 09:25 AM

horrific accident in uttarakhand woman dies tragically

बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में एक बुजुर्ग महिला को तेंदुआ ने अपना शिकार बना लिया। महिला की मौत हो गई है। बागेश्वर की जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार छाती मनकोट गांव निवासी देवकी देवी पत्नी कृष्णानंद (63) बुधवार शाम को जंगल में आग...

बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में एक बुजुर्ग महिला को तेंदुआ ने अपना शिकार बना लिया। महिला की मौत हो गई है। बागेश्वर की जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार छाती मनकोट गांव निवासी देवकी देवी पत्नी कृष्णानंद (63) बुधवार शाम को जंगल में आग बुझाने गई थी। तभी उसके साथ यह भयानक हादसा हुआ है।

जब महिला घर नहीं पहुंची ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका पर जंगल में खोज की। मौके पर राजस्व, वन, पुलिस की टीम भी पहुंच गई। सघन तलाशी अभियान चलाया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी के अनुसार महिला का शव देर रात को मालता के जंगल से मिला। बताया जा रहा है कि महिला को तेंदुआ ने मौत के घाट उतार दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई गतिमान है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!