मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका ! Uttarakhand Weather News

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Jan, 2026 10:08 AM

the meteorological department has issued a major warning

देहरादूनः उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने मौसम की बड़ी चेतावनी दी है। इन जिलों में बर्फबारी की आशंका जताई है। जबकि राज्य में कई जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट...

देहरादूनः उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने मौसम की बड़ी चेतावनी दी है। इन जिलों में बर्फबारी की आशंका जताई है। जबकि राज्य में कई जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार समेत मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। इन जनपदों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अन्य शेष जनपदों में बर्फीली हवा लोगों को परेशान करेगी।

नैनीताल के मैदानी इलाकों में छाया घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित; यहां जानिए शहर के मौसम का हाल
नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में गुरुवार को इस सर्दी का अब तक का सबसे घना कोहरा देखने को मिला। हल्द्वानी, कालाढुंगी, रामनगर, बैलपड़ाव, पिरूमदारा, प्रतापपुर सहित आसपास के इलाकों में सुबह से ही कोहरे की घनी चादर छाई रही, जिससे द्दश्यता बेहद कम हो गई। कई स्थानों पर द्दश्यता 40 से 50 मीटर तक सिमट गई, जिसके चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों और संपर्क सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और लंबी दूरी की यात्रा कर रहे वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। कोहरे की वजह से कुछ स्थानों पर यातायात रुक-रुक कर चलता नजर आया। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। ठंड बढ़ने के कारण लोग सुबह और शाम के समय घरों में ही रहने को मजबूर हैं। वहीं, अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लिया जा रहा है। 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और नमी की अधिकता के चलते आने वाले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा बने रहने की संभावना है। विभाग ने वाहन चालकों को विशेष सतकर्ता बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की सलाह दी है। प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील की गई है कि कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!