उत्तराखंड में नाबालिग बच्ची बनी मां, अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म; परिजनों के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Oct, 2025 03:29 PM

minor girl becomes mother in uttarakhand gives birth

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में एक नाबालिग बच्ची मां बनी है। दरअसल, एक 15 वर्षीय लड़की ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। बताया गया कि अचानक पेट दर्द की जांच कराने अस्पताल आई थी। जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग 9 माह की गर्भवती है। इसके चलते...

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में एक नाबालिग बच्ची मां बनी है। दरअसल, एक 15 वर्षीय लड़की ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। बताया गया कि अचानक पेट दर्द की जांच कराने अस्पताल आई थी। जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग 9 माह की गर्भवती है। इसके चलते अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं, नाबालिग ने कुछ घंटों बाद एक बालक को जन्म दिया है। बताया गया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मल्लीताल क्षेत्र में से सामने आई है। जहां अचानक पेट दर्द की शिकायत लेकर नाबालिग को बीडी पांडेय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों की जांच में नाबालिग के गर्भवती होने के बारे में पता चला। बताया कि लड़की 9 माह की गर्भवती है और किसी भी समय उसकी डिलीवरी हो सकती है। मामले की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। वहीं, नाबालिग को अस्पताल में भर्ती किया गया। थोड़ी देर में उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बीडी पांडेय अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मामले की पूरी जानकारी ली। मामले में नाबालिग के परिजनों से भी जानकारी ली गई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं सौंपी है। आरोपी के खिलाफ तहरीर मिलने पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!