अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; एक लापता

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Aug, 2026 06:24 PM

five members of family killed in road accident in pauri

एसडीआरएफ ने बताया कि हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र का निवासी एक परिवार बोलेरो कार में सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी चालक का कार पर से नियंत्रण खो गया और वह गहरी खाई में जा गिरी।

देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर शुक्रवार को कार खाई में गिरने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) के मुताबिक देवप्रयाग क्षेत्र में हुए हादसे में 16 वर्षीय लड़का घायल हो गया। सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस, एसडीआरएफ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया।

एसडीआरएफ ने बताया कि हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र का निवासी एक परिवार बोलेरो कार में सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी चालक का कार पर से नियंत्रण खो गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में कुल सात लोग सवार थे। एसडीआरएफ के अनुसार घटनास्थल से एक महिला और बच्ची समेत पांच लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि घायल अवस्था में मिले अरहम नामक लड़के को स्थानीय निवासियों ने अस्पताल भिजवा दिया। 

CM धामी ने जताया शोक 
एसडीआरएफ ने बताया कि मृतकों की पहचान अफजाल (49), गुफरान (34), सब्बू (40), अनामिया (तीन), और शादाब (14) के रूप में हुई है। एसडीआरएफ के अनुसार एक अन्य व्यक्ति लापता है जिसकी तलाश जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है और घायलों को समुचित व त्वरित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को आवश्यकता होने पर हवाई मार्ग से किसी बड़े स्वास्थ्य केंद्र भेजने के निर्देश भी दिए हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!