Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Mar, 2026 10:44 AM

देहरादूनः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सगे भाई पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या की गई। बताया गया कि युवक ने विवाद के चलते चाची और दो चचेरे भाइयों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया।...
देहरादूनः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सगे भाई पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या की गई। बताया गया कि युवक ने विवाद के चलते चाची और दो चचेरे भाइयों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना धारचूला में गांव भक्तिरवा किमखोला में से सामने आई है। यह वनराजियों का गांव है। वहीं, एक वनराजी युवक ने अपने ही सगे भाई कुंदन सिंह (35) पुत्र स्व. बहादुर सिंह रजवार को मौत के घाट उतारा है। आरोप है कि 22 मार्च को किसी बात को लेकर मृतक का उसकी चाची से विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद दो चचेरे भाइयों, चाची और उसके सगे भाई ने लोहे की रॉड और डंडों से पीट-पीटकर कुंदन सिंह की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को जंगल में ठिकाने लगा दिया।
इस घटना की पूरी जानकारी मृतक की पत्नी रेखा देवी ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने आरोप में बसंती देवी (चाची), जनक सिंह(25) (चचेरा भाई), रमेश सिंह(21) (चचेरा भाई), प्रदीप सिंह(30) (सगा भाई) को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक झगड़ालू स्वभाव का था। परिजनों के साथ गाली-गलौज व झगड़ा करता था। इस के चलते खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है।