Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Mar, 2026 03:31 PM

देहरादूनः राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 45-50 युवकों ने घर में घुसकर धारदार हथियार और लाठी से हमला किया। बताया गया कि दो पक्षों के बीच मामूली विवाद खूनी संघर्ष बना है। हमले में महिला समेत चार लोग...
देहरादूनः राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 45-50 युवकों ने घर में घुसकर धारदार हथियार और लाठी से हमला किया। बताया गया कि दो पक्षों के बीच मामूली विवाद खूनी संघर्ष बना है। हमले में महिला समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन में अस्पताल में भेजा गया। आरोपियों ने अस्पताल पहुंचकर भी हंगामा किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पटेलनगर क्षेत्र में पंजाबी कालोनी में से सामने आई है। जहां स्थित एक दो मंजिला मकान में किराएदारों में विवाद हो गया। आरोप है कि अरशद नामक युवक ने 45-50 युवकों के साथ घर में घुसकर चाकू और डंडों से मारपीट की। रूबी कुरैशी निवासी पंजाबी कालोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यहां मकान में ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किराएदारों ने हमला किया है। बताया कि 9 मार्च को अरशद कुछ युवकों के साथ ऊपर जा रहा था। तभी रूबी कुरैशी के भाई ने पूछ आप ऊपर किसके यहां जा रहे हो।
आरोप है कि अरशद ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि अरशद ने फोन कर 45-50 युवकों को घर पर बुलाया। आरोपियों ने परिवार पर जानलेवा हमला किया। हमले में रूबी कुरैशी, अब्बास, उसकी मां व रहिश कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। इसके बाद वहां भी हमला कर दिया।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मामले में 6 नामजद आरोपियों और अन्य 45 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अरशद, आरिफ, मोनिस, आसिफ, अहमद उर्फ भवानी, उजैर का नाम सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है।