Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Mar, 2026 09:57 AM

बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर के कपकोट में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। मृतक और सभी घायल एक ही गांव खलझूनी के रहने वाले हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार दुर्घटना मुनार स्थित बावे बैंड के पास हुई है। एक वाहन सड़के से फिसल कर 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन में सात लोग सवार थे। हादसे में बुजुर्ग दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कपकोट, तहसीलदार, पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
हादसे में घायल पांच लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त पनुली देवी (60) और सुपुली देवी निवासी ग्राम खलझुनी के रूप में हुई है। सभी घायल भी खलझुनी के रहने वाले हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।