उत्तराखंड में बड़ा हादसाः भारी मलबा और पत्थर वाहन के ऊपर गिरा; मौ/त

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Feb, 2026 09:49 AM

major accident in uttarakhand heavy

टिहरीः उत्तराखंड में टिहरी जिले में भयानक हादसा हुआ है। जहां स्थित तोताघाटी क्षेत्र में सोमवार को अचालक भूस्खलन हो गया। इस दौरान भारी मात्रा में मलबा और पत्थर वाहन के ऊपर गिरा है। घटना में चालक की मौत हुई है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

टिहरीः उत्तराखंड में टिहरी जिले में भयानक हादसा हुआ है। जहां स्थित तोताघाटी क्षेत्र में सोमवार को अचालक भूस्खलन हो गया। इस दौरान भारी मात्रा में मलबा और पत्थर वाहन के ऊपर गिरा है। घटना में चालक की मौत हुई है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।      

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज यानी सोमवार तड़के लगभग 03:05 बजे सूचना मिली कि भूस्खलन से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर एक ट्रक के ऊपर गिर गए हैं। ट्रक के केबिन में चालक के फंसे होने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ उत्तराखंड की टीम उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची। राहत-बचाव अभियान के दौरान टीम ने कठिन परिस्थितियों में लगातार प्रयास कर मलबे में दबे ट्रक से एक शव बरामद किया।        

घटना में मृतक की पहचान मुरारी लाल (55), पुत्र दुर्गा लाल, निवासी चमोली गढ़वाल के रूप में हुई है। एसडीआरएफ टीम ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया है। भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बहाल करने के प्रयास जारी हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!