Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Mar, 2026 01:37 PM

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में भीषण हादसा हुआ। जहां स्थित भवाली में श्रद्धालुओं से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार में 6 लोग सवार थे। अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में जा गिरी। कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि सभी...
नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में भीषण हादसा हुआ। जहां स्थित भवाली में श्रद्धालुओं से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार में 6 लोग सवार थे। अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में जा गिरी। कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि सभी 6 लोग कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना भवाली के निगलाट क्षेत्र में हुई है। जहां पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में 6 लोग सवार थे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना बुधवार देर रात 2 बजे की बताई गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे में कार सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य 4 को हल्की चोटें आई है। कार सवार सभी लोग आगरा से कैंची धाम दर्शन के लिए आ रहे थे।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्कयू अभियान चलाया। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। आनन-फानन में गंभीर घायलों को सीचएचसी भवाली पहुंचाया गया। जहां अजीत चौहान, अनूप कुमार निवासी आगरा को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।